ग्वांगझू में अंतरराष्ट्रीय मंच पर इंजीनियर भर्ती आर्या को सम्मान, ग्रामीण विकास मॉडल की सराहना

- समय टुडे डेस्क।
चीन के ग्वांगझू शहर में आयोजित ‘Zee Media Global Innovation & Leadership Summit 2026’ में इंजीनियर भर्ती आर्या को “उत्कृष्ट नेतृत्व और ग्रामीण विकास में उल्लेखनीय योगदान” के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। इस उपलब्धि को उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता के विश्वास, स्नेह और सहयोग का परिणाम बताया।

समारोह के दौरान भर्ती आर्या ने ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को सामने रखते हुए ग्रामीण सशक्तिकरण और तकनीकी नवाचार के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत के ग्रामीण सामर्थ्य को प्रस्तुत करना उनके लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जब तक गांव आत्मनिर्भर और सशक्त नहीं बनेंगे, तब तक देश की वास्तविक प्रगति संभव नहीं है। इस सम्मान को उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता और ग्रामीण विकास में जुटी महिलाओं को समर्पित किया।

भर्ती आर्या ने कहा कि संघर्ष के रास्ते से ही सफलता मिलती है और जब लक्ष्य ‘अंत्योदय’ व ‘ग्रामीण उत्थान’ हो, तो उसकी गूंज वैश्विक स्तर तक पहुंचती है। उन्होंने सभी से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान करते हुए “जय झांसी, जय बुंदेलखंड, जय हिंद” के नारों के साथ अपने संबोधन का समापन किया।



