अवंतिबाई लोधी के शहादत दिवस पर समाजवादी पार्टी ने अर्पित की श्रद्धांजलि


प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने हजरतगंज लखनऊ स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
- अखिलेश कुमार अग्रहरि
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने वीरांगना अवंतिबाई लोधी के शहादत दिवस पर हजरतगंज, लखनऊ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री मानपाल सिंह लोधी, विधायक राहुल लोधी, पूर्व विधायक सुंदर लाल लोधी, प्रदेश उपाध्यक्ष सी.एल. वर्मा, जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयंत’, यशवीर लोधी, प्रदेश सचिव ज्ञानेश लोधी, महेश सिंह लोधी, रंजीत यादव, राजबाला रावत, सत्येंद्र लोधी राणा, गुड्डू लोधी, अनिल पासी, ललिता राजपूत लोधी, बचान सिंह, सीमा लोधी, विनोद लोधी, ऊषा सेन, अजय कुमार रावत, ओम लोधी, नागेंद्र सिंह, अमर सिंह लोधी, ज्ञान प्रकाश लोधी, महेंद्र कुमार यादव, प्रेमलता यादव, मनोज कुमार पाल, विजय यादव, नीरज लोधी, अश्विनी गौतम, इब्राहीम मंसूरी, सूरज लोधी, चंद्रशेखर यादव, शुभम लोधी, विमल राजपूत, कुलदीप यादव, गोविंद यादव, त्रिभुवन सिंह, शिवम ‘गोलू’, रवि लोधी एवं नागेंद्र लोधी सहित अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं ने वीरांगना अवंतिबाई लोधी के साहस और देशभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।



