NEWSUttar Pradesh

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में डॉ. प्रियंका मौर्य क्लिनिक का शुभारंभ

महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य के नए होम्योपैथिक क्लिनिक का शुभारंभ

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। जनपद लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य के होम्योपैथिक क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रियंका ने अपने परिजनों और शुभचिंतकों से भेंट की और नए सुअवसर की शुभकामनाएं प्रेषित की।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आभार डॉ. प्रियंका मौर्य ने आभार व्यक्त किया। जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस भव्य उद्घाटन समारोह को सफल और यादगार बनाया।

डॉ. प्रियंका ने कहा कि श्री मौर्य का मार्गदर्शन, आशीर्वाद और प्रेरणा उन्हें समाज सेवा एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी। उनका स्नेह और सहयोग उनके लिए अत्यंत मूल्यवान है।

Related Articles

Back to top button