NEWSUttar Pradesh

5 वर्षीय मरियम हाशमी ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, 2027 में फिर मुख्यमंत्री बनने की की दुआ

नन्हीं छात्रा ने शेर पढ़कर जताया स्नेह, पूर्व मुख्यमंत्री ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

  • अखिलेश कुमार अग्रहरि

लखनऊ। अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री, से आज लखनऊ में कैरियर कॉन्वेंट कॉलेज, विकास नगर की 5 वर्षीय छात्रा मरियम हाशमी ने अपने परिवार के साथ शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान मरियम ने अपने दादा हाजी अब्दुल्ला, नानी रूकैया बानो, मां तरन्नुम हाशमी एवं पिता मोहम्मद अशफाक के साथ मुलाकात करते हुए दुआ की कि अखिलेश यादव वर्ष 2027 में पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। मासूम अंदाज में मरियम ने कहा कि वे रक्षाबंधन या ईद पर मिलें या न मिलें, लेकिन उनकी सरकार जरूर बने।

मरियम ने इस अवसर पर अखिलेश यादव की प्रशंसा में एक शेर भी पढ़ा—
“मैं नहीं जानती कि बादशाह कैसा होता है,
बादशाह भैया जैसा होता है।”

नन्हीं छात्रा की बातों से प्रभावित होकर अखिलेश यादव ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उसे आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Back to top button