NEWSUttar Pradesh

कानपुर देहात पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर, संकल्प सेवा संस्थान की अहम भूमिका

एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में आयोजन, पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात की पुलिस लाइन में आयोजित रक्तदान शिविर में संकल्प सेवा संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका देखने को मिली। शिविर का आयोजन पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में तथा प्रतिसार निरीक्षक प्रेमचन्द्र शुक्ला की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर संकल्प सेवा संस्थान द्वारा शिविर की व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया गया, जिससे रक्तदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सकी। शिविर में पुलिस कर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया और समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। संकल्प सेवा संस्थान के इस सराहनीय प्रयास की उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों द्वारा जमकर प्रशंसा की गई।

Related Articles

Back to top button