NEWSUttar Pradesh

नोएडा के जहांगीरपुरी में संगठन सशक्तिकरण को लेकर बैठक आयोजित

डॉ. शशि यादव की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन विस्तार और जनसेवा का संकल्प

  • आशा चौधरी

नोएडा। नोएडा के जहांगीरपुरी क्षेत्र में डॉ. शशि यादव के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की संयोजिका रुखसार बेगम और सादाब सुलेमानी रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शशि यादव उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और समाज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर डॉ. यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही समाज के विकास का आधार है।

बैठक में दीपक नागर, नरेंद्र सिंह नागर, एडवोकेट रूबी नागर, एडवोकेट नेहा पवार, बीरपाल नगर, सत्यप्रकाश नगर और लविश पवार सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा संजीदा बेगम, गीता देवी, रुखसार बेगम, रिहाना, मीना, शरमन फातिमा बानो, रुकसाना बेगम, मीना सागर मुमताज, फरहाना, आशिया, इमराना समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठन के विस्तार को लेकर विशेष मंथन किया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button