NEWSUttar Pradesh

नवागत एसपी महोबा शशांक सिंह ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

  • प्रतीक कुमार

महोबा। नवागत पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने पुलिस कार्यालय महोबा में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान पर विशेष जोर दिया, जिससे आमजन को समयबद्ध न्याय मिल सके।

Related Articles

Back to top button