NEWSUttar Pradesh

महोबा में स्मार्ट लाइब्रेरी निर्माण का निरीक्षण, छात्रों को जल्द मिलेगी आधुनिक सुविधा

कीरत सागर तट पर बन रही लाइब्रेरी में गुणवत्ता और सुविधाओं पर विशेष जोर

  • विजय सिंह

महोबा। महोबा के कीरत सागर तट पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए नगर पालिका द्वारा निर्माणाधीन स्मार्ट लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और लाइब्रेरी में उच्च गुणवत्ता की आवश्यक सुविधाएं जैसे एसी, लाइट और फर्नीचर सुनिश्चित किए जाएं।

अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं तय समयसीमा में पूर्ण कर जल्द से जल्द इस स्मार्ट लाइब्रेरी को छात्रों के लिए उपलब्ध कराया जाए, जिससे उन्हें आधुनिक और बेहतर अध्ययन वातावरण मिल सके।

Related Articles

Back to top button