NEWSUttar Pradesh

लखनऊ में अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

युवा संगठनों को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन मजबूत करने का आह्वान

  • अखिलेश कुमार अग्रहरि

लखनऊ। डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित समाजवादी पार्टी के युवा संगठनों की बैठक को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है और प्रदेश में भ्रष्टाचार तथा लूट का माहौल बना हुआ है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के युवाओं से अपील की कि वे 2027 में बहुमत की सरकार बनाने के लिए बूथ स्तर तक पूरी मजबूती के साथ कार्य करें। साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को युवा शक्ति पर पूरा भरोसा है और यही शक्ति पार्टी को आगे ले जाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा समाज में नफरत फैलाने और भेदभाव करने का कार्य कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांत पर काम करती है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी की सरकार बनने पर सभी को हक और सम्मान मिलेगा।

बैठक में उन्होंने पिछली समाजवादी सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया, जिसमें एम्बुलेंस सेवा (108, 102), डायल 100, गोमती रिवर फ्रंट, मेट्रो और पुलिस मुख्यालय जैसी परियोजनाओं को शामिल किया गया।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जनविरोधी सरकार के खिलाफ एकजुट होकर सम्मानजनक भाषा और शिष्ट आचरण के साथ संगठन को मजबूत करें और लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाएं।

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और युवा संगठनों के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button