HomeNEWSसीएम योगी ने लखीमपुर खीरी में दी 817 करोड़ की विकास सौगात

सीएम योगी ने लखीमपुर खीरी में दी 817 करोड़ की विकास सौगात

हजारों परिवारों को भूमि पट्टे, आवास चाबी और योजनाओं के चेक वितरित

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। डबल इंजन सरकार द्वारा लोक-कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखीमपुर खीरी के पलिया में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने नदियों के कारण भूमि क्षरण से प्रभावित पूर्वी उत्तर प्रदेश के 2,350 परिवारों एवं थारू जनजाति के 4,356 परिवारों को भौमिक अधिकार पट्टों का वितरण किया। साथ ही ₹817 करोड़ से अधिक लागत की 314 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्र के विकास को नई गति दी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति-पत्र सौंपे, वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की। इसके अतिरिक्त ODOP, पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित कर आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और विकास की धारा को हर गांव व हर परिवार तक पहुंचाना ही प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments