जरूरतमंद कन्या को उपहार व विवाह सामग्री भेंट, सामाजिक सहयोग का दिया संदेश
- सौम्य पाण्डेय
कानपुर नगर। कन्या विवाह के शुभ अवसर पर आज पहल सेवा संस्थान द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए कन्या की गोद भराई की रस्म विधिवत संपन्न कराई गई। इस अवसर पर कन्या को चुनरी ओढ़ाकर फल, मिठाई, मेवा, बर्तन, साड़ियां, सूट, बेडशीट, क्रॉकरी, बक्सा आदि उपयोगी उपहार भेंट किए गए। साथ ही विवाह में सहयोग स्वरूप रिफाइंड तेल, आटा एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान संस्था की अध्यक्ष सुरभि द्विवेदी ने बताया कि पहल सेवा संस्थान द्वारा निरंतर जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में सहयोग किया जाता है, जिससे समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है।

वहीं संस्था की उपाध्यक्ष गौरी गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से जरूरतमंद परिवारों को सहारा मिलता है और समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने सभी से ऐसे कार्यों में आगे बढ़कर सहयोग करने की अपील भी की।
इस अवसर पर शिंकी जायसवाल, मोहिनी गुप्ता, रूपा शर्मा, उषा तिवारी, वंदना तिवारी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे और सभी ने इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता निभाई।


