
सेनानायक के निर्देशन में ड्रिल और पीटी का अभ्यास, क्वार्टर गार्ड का भी हुआ निरीक्षण
- अमित कुमार
मीरजापुर। 39वीं वाहिनी पीएसी में 21 अप्रैल 2026 को सेनानायक नैपाल सिंह के निर्देशन में परेड ग्राउंड पर नियमित परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविरपाल मशबूल हसन की उपस्थिति में जवानों ने विभिन्न अभ्यास किए।
परेड के दौरान जवानों को दौड़ चाल, धीमी चाल, पीटी और पासिंग आउट परेड का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उनकी शारीरिक क्षमता और अनुशासन को और मजबूत किया जा सके।
परेड के प्रथम कालांश के बाद अधिकारियों द्वारा क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर दलनायक अश्वनी, सूबेदार सैन्य सहायक एवं आरटीसी प्रभारी मनोज कुमार सिंह, सहायक शिविरपाल राहुल सिंह, पीसी सुनील कुमार, पीसी मुकेश कुमार, पीसी दिवाकर राय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
परेड का मुख्य उद्देश्य जवानों की फिटनेस, अनुशासन और तत्परता को बनाए रखना रहा।


