प्रशिक्षणरत आरक्षियों की पासिंग आउट परेड से पहले तैयारियों का लिया विस्तृत जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- मनीषा जैन
ललितपुर। प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में ग्रांड रिहर्सल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने परेड की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।


