HomeNEWSडिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

कानपुर साइबर क्राइम थाना की बड़ी कार्रवाई, 57 लाख के ट्रांजेक्शन चिन्हित, अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी आशंका

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। कमिश्नरेट कानपुर नगर के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को झांसे में लेकर लंबे समय तक डिजिटल निगरानी में रखकर ठगी को अंजाम देता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य आरोपी राजू (निवासी झारखंड) है, जिसके साथ खाताधारकों की भी संलिप्तता पाई गई है। पूछताछ के दौरान CISF कर्मचारी दाउद अंसारी की भूमिका भी सामने आई है, जिसे पूछताछ के लिए लाया जा रहा है।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस गिरोह का नेटवर्क पांच राज्यों तक फैला हुआ है और इसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन होने के संकेत भी मिले हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से मोबाइल फोन और वाहन बरामद किए हैं। साथ ही बैंक खातों में करीब 57 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से कुछ धनराशि को फ्रीज कर दिया गया है।

गिरोह ने पीड़ित को 9 अप्रैल से 21 अप्रैल तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर आतंकी फंडिंग का झांसा दिया और RTGS के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कराए। ठगी के लिए फर्जी पुलिस और एंटी करप्शन सेटअप तैयार किया गया था तथा मोबाइल ऐप के जरिए पीड़ित की लगातार निगरानी कर उसे भ्रमित किया गया।

फिलहाल पुलिस मामले में धन के उपयोग और अन्य संभावित कनेक्शनों की जांच कर रही है। साथ ही अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments