HomeNEWSकानपुर में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

कानपुर में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

RTC योजना के तहत बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल में विशेष कार्यक्रम, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व पर दिया जोर

अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत 24 अप्रैल 2026 को कानपुर के Billabong High International School, रेलबाजार में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान यातायात सहायक पुलिस आयुक्त मनोज कुमार सिंह एवं टीएसआई सतेंद्र पाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, सड़क पार करते समय सावधानियां बरतने तथा सुरक्षित तरीके से यात्रा करने के बारे में समझाया।

इस दौरान बच्चों को यह भी प्रेरित किया गया कि वे अपने अभिभावकों और परिजनों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। उन्हें बताया गया कि बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाना खतरनाक है, वहीं स्कूली बस में चढ़ते और उतरते समय विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक स्तर से ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना और सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments