HomeNEWSऔरैया में ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण, विकास...

औरैया में ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण, विकास और जनभागीदारी पर जोर

सौर-पवन ऊर्जा, डिजिटल जनगणना और भगवान बुद्ध के विचारों पर प्रधानमंत्री ने रखे विचार

  • विवेक कुमार

औरैया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण का प्रसारण उत्साहपूर्वक सुना गया। औरैया विधानसभा के बूथ संख्या-328 (नगर मंडल) स्थित ब्लॉक परिसर में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास में सौर और पवन ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल पर्यावरण संरक्षण का विषय नहीं है, बल्कि हमारे भविष्य की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने सभी नागरिकों से बिजली की बचत करने और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का आह्वान किया।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनगणना-2027 में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना को डिजिटल माध्यम से सरल और प्रभावी बनाया गया है, जिससे सभी जानकारियां सीधे ऑनलाइन दर्ज की जा रही हैं।

प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध के विचारों की वैश्विक प्रासंगिकता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भगवान बुद्ध के सिद्धांतों से प्रेरित हो रही है। लद्दाख में जन्मे Drubpon Otzer Rinpoche के मार्गदर्शन में दक्षिण अमेरिका के चिली में एक संस्था इन विचारों के प्रसार में निरंतर कार्य कर रही है।

अंत में वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ आज देशवासियों के मन की आवाज बन चुका है, जो समाज को सकारात्मक दिशा देते हुए विकास और समृद्धि की ओर अग्रसर कर रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments