HomeNEWSझांसी में होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा का निरीक्षण, एडीजी आलोक सिंह ने परखी...

झांसी में होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा का निरीक्षण, एडीजी आलोक सिंह ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के दिए सख्त निर्देश, सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी लिया जायजा

  • नरेश राठौर

झांसी। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह ने झांसी में परीक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बुन्देलखण्ड महाविद्यालय में बने परीक्षा केंद्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही परीक्षा की निगरानी के लिए स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।

एडीजी ने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, नकल या अवैध गतिविधि पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने परीक्षा की निष्पक्षता और शुचिता बनाए रखने के लिए सतत निगरानी, आपसी समन्वय और सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी झांसी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments