रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में प्रदर्शन, कांग्रेस नेताओं ने भी दिया समर्थन
- नरेश राठौर
मध्य प्रदेश। महिला आरक्षण को लेकर महिला कांग्रेस ने जोरदार आवाज उठाते हुए इसे लागू कराने का संकल्प लिया है। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर तत्काल महिला आरक्षण लागू करने की मांग की।

इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं और उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपने अधिकारों को सुनिश्चित करने की बात कही। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में महिला आरक्षण लागू करने की मांग दोहराई।
इस मौके पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे और उन्होंने महिला कांग्रेस के इस अभियान को समर्थन दिया।
महिला कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक महिला आरक्षण लागू नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।


