HomeNEWSस्मार्ट मीटर के विरोध में सपा नेताओं का प्रदर्शन, विद्युत विभाग कार्यालय...

स्मार्ट मीटर के विरोध में सपा नेताओं का प्रदर्शन, विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव

लखनऊ कैंट क्षेत्र में उपभोक्ताओं की शिकायतों को लेकर हुसैनगंज स्थित विद्युत विभाग के चीफ कार्यालय पर सपा नेताओं ने किया विरोध, बिना सहमति स्मार्ट मीटर न लगाने की मांग

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। कैंट विधानसभा क्षेत्र के छावनी सहित विभिन्न इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर मिल रही शिकायतों के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आम जनता के साथ मिलकर हुसैनगंज स्थित विद्युत विभाग के मुख्य कार्यालय का घेराव किया।

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने विभाग के चीफ को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति के किसी भी घर में स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि जब तक उपभोक्ता पूरी तरह संतुष्ट न हों, तब तक इस प्रक्रिया को रोका जाए।

इस मौके पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, कैंट के पूर्व अध्यक्ष रितेश साहू, पूजा शुक्ला भसीन, पूर्व पार्षद अरविंद यादव सहित कई पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय उपभोक्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी नाराजगी जताई और विद्युत विभाग से जनहित में निर्णय लेने की मांग की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments