
गोरखनाथ मंदिर परिसर में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
- प्रियंका दूबे
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनकी मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से सुनवाई की और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक जनसमस्या का त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।


