हनुमान जी की पूजा कर प्रसाद वितरण, बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
- शालिनी शर्मा
लखनऊ। ज्येष्ठ मास के प्रथम बड़े मंगलवार के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में भगवान श्री हनुमान जी की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, सुश्री सीमा राजभर (राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी महिला सभा) तथा प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा रूक्मणी देवी ने पुष्पांजलि अर्पित कर प्रसाद वितरण किया। इस दौरान पार्टी का स्टाफ भी मौजूद रहा।

इसी क्रम में ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगलवार पर यूपी प्रेस क्लब में आयोजित विशाल भंडारे में भी धार्मिक आयोजन हुआ। इसमें समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी तथा अरविन्द सिंह गोप शामिल हुए। इस दौरान बजरंग बली की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष यादव, यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन लखनऊ इकाई के अध्यक्ष शिव सरन सिंह सहित वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र सिंह, सुरेश बहादुर सिंह, हसीब सिद्दीकी, विश्वदेव राव, के पी तिवारी, देवराज सिंह, अविनाश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव का वातावरण देखने को मिला।


