HomeUttar Pradeshलखनऊ: बापू भवन चौराहे पर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन

लखनऊ: बापू भवन चौराहे पर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन

चुनाव आयोग के खिलाफ घेराव की कोशिश, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक; लोकतंत्र बचाने के लगाए नारे

  • अखिलेश कुमार अग्रहरि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज बापू भवन चौराहे पर हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “लोकतंत्र खतरे में” लिखे पोस्टर हाथों में लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी की और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और भाजपा सरकार मिलकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे हैं और सरकार के इशारे पर चुनाव प्रक्रिया में धांधली की जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संविधान खतरे में है और भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को “लूटतंत्र” में बदल दिया है।

प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल रहे, जिनमें रामप्रकाश मौर्य, प्रवेश यादव, अखिलेश यादव, शिवम सांवरिया, मनोज, उदय प्रताप सिंह, शुभम यादव, उत्तम कुमार, शिवा यादव, मनोज क्रांतिकारी, आकाश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शन को आगे बढ़ने से रोका और शांति व्यवस्था बनाए रखी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments