HomeNEWSविमला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, सड़क सुरक्षा नियमों...

विमला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया गया जागरूक

सुगम यातायात योजना के तहत छात्र-छात्राओं को हेलमेट, सीट बेल्ट और सड़क सुरक्षा के प्रति दी गई विस्तृत जानकारी

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। आज दिनांक 09.05.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में सुगम यातायात योजना (RTC) के अंतर्गत विमला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, रमईपुर, थाना बिधनू में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्री मंजय सिंह, टीआई समीर ज़ावेद तथा क्रिटिकल कोरिडोर टीम (CC TEAM) द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग NH-34 पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने तथा दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही हाईवे पर सुरक्षित यात्रा के नियम, गोल्डन आवर की महत्ता तथा राहवीर योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने छात्रों को दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्तियों की त्वरित सहायता के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात जागरूकता से संबंधित पम्पलेट भी वितरित किए गए। सभी से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और समाज में सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments