HomeNEWSकानपुर देहात में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान

कानपुर देहात में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में यातायात एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाकर की गई कार्रवाई

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई जो नशे की हालत में वाहन चला रहे थे। पुलिस टीम द्वारा मौके पर ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के चालान किए गए। कुछ मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करना और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments