HomeNEWSविमला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन, ‘मिशन निडर’...

विमला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन, ‘मिशन निडर’ टीम ने जताया आभार

यातायात, साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा पर छात्रों को किया गया जागरूक

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। 9 मई 2026 को विमला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इस प्रभावशाली कार्यक्रम के लिए टीम मिशन निडर ने संस्थान का आभार व्यक्त किया है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से यातायात जागरूकता के तहत सुगम यातायात योजना (आर.टी.सी.) के अंतर्गत कानपुर नगर यातायात पुलिस द्वारा छात्रों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही मिशन निडर की संस्थापक शिखा शुक्ला द्वारा ओपन कम्युनिकेशन एवं काउंसलिंग सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक सशक्तिकरण एवं जागरूकता पर मार्गदर्शन दिया गया।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ शिवम मालवीय ने छात्रों को साइबर अपराध, ऑनलाइन सुरक्षा एवं डिजिटल सतर्कता के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में आकांक्षा कराटे क्लासेस के आत्मरक्षा विशेषज्ञ शिहान राज प्रताप सिंह द्वारा भी विद्यार्थियों को आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. अजीत सिंह, सीईओ डॉ. अजय सचान, डायरेक्टर अनशिका सचान एवं प्रिंसिपल अमित कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त मंजय सिंह एवं कानपुर पुलिस टीम की उपस्थिति में प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

टीम मिशन निडर ने कहा कि विमला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के साथ जुड़कर युवाओं को जागरूक और सशक्त बनाने का यह अनुभव अत्यंत प्रेरणादायक रहा और यह सहयोग भविष्य में भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments