HomeNEWSरोटरी क्लब ऑफ कानपुर प्लेटिनम ने जिला कारागार को दिए 50 पंखे

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर प्लेटिनम ने जिला कारागार को दिए 50 पंखे

भीषण गर्मी में बंदियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सामाजिक पहल, जेल प्रशासन ने जताया आभार

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर प्लेटिनम द्वारा सुभाषिनी शिवहरे फाउंडेशन एवं डॉ. सुभाषिनी खन्ना के सहयोग से कानपुर जिला कारागार में बंदियों को गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 50 उच्च गुणवत्ता वाले पंखे दान किए गए।

यह पहल जेल परिसर में लगातार 24 घंटे पंखों के उपयोग से होने वाली खराबी और बंदियों को गर्मी में होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई। इस संयुक्त प्रयास से बंदियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें भीषण गर्मी में राहत मिल सकेगी।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ कानपुर प्लेटिनम के अध्यक्ष राघव कनोडिया, सचिव मानव सिंह कोहली, सदस्य राश्मी धवन, शिल्पी कनोडिया, चंदा भारतीया, अंकुर मेहरोत्रा, कुशाग्र नेमानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं जेल प्रशासन की ओर से जेल अधीक्षक आर.के. पांडेय, जेलर अनिल पांडेय एवं डिप्टी जेलर प्रदीप मौजूद रहे।

जेल अधीक्षक आर.के. पांडेय ने रोटरी क्लब एवं डॉ. सुभाषिनी खन्ना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जेल परिसर में पंखों का लगातार उपयोग होने के कारण उनकी मरम्मत एवं बदलाव की आवश्यकता बनी रहती है। ऐसे में यह सहयोग बंदियों के लिए काफी राहतकारी साबित होगा।

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर प्लेटिनम के अध्यक्ष राघव कनोडिया ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जेल सुधार और बंदियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना भी सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों एवं अधिकारियों ने इस पहल को मानव सेवा, सामाजिक सहयोग एवं जेल सुधार की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया। रोटरी क्लब ने भविष्य में भी इस प्रकार की सामाजिक पहलों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments