HomeNEWSफिल्म ‘कास्टिंग काउच’ के क्लाइमेक्स शूट का शुभारंभ, समाज को जागरूक करने...

फिल्म ‘कास्टिंग काउच’ के क्लाइमेक्स शूट का शुभारंभ, समाज को जागरूक करने का संदेश

गेंजेस क्लब आर्य नगर में चेयरमैन विजय कपूर ने क्लैप देकर शुरू कराया शूटिंग कार्यक्रम

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। गेंजेस क्लब, आर्य नगर में फिल्म ‘कास्टिंग काउच’ के क्लाइमेक्स शूट का विधिवत क्लैप देकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन विजय कपूर ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए इसे समाज को जागरूक करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

फिल्म ‘कास्टिंग काउच’ उन सपनों की कहानी पर आधारित है, जिन्हें लेकर देशभर से हजारों युवा मुंबई पहुंचते हैं। फिल्म में बॉलीवुड में पहचान बनाने के संघर्ष, निराशा और विशेष रूप से युवतियों को सामना करनी पड़ने वाली कठिन परिस्थितियों को दर्शाया गया है।

फिल्म के माध्यम से मनोरंजन जगत की कड़वी सच्चाइयों और तथाकथित ‘कास्टिंग काउच’ जैसी समस्याओं पर सशक्त प्रहार करने का प्रयास किया गया है, ताकि समाज में जागरूकता लाई जा सके।

इस अवसर पर महेश माखीजा, विशाल खंडेलवाल, सुभाष सिंह, अंश चंदेल, फिल्म निर्माता अजय त्रिपाठी, निर्देशक राबिंस कुमार, डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी मोनू दीक्षित, अभिनेत्री प्रियंका सचान, स्नेहा सचान, अभिनेता राघव मिश्रा, संजय मिश्रा, बी.के. मिश्रा एवं अरशद खान सहित फिल्म से जुड़े कई लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने फिल्म की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments