HomeNEWSस्नातक विधायक अरुण पाठक की अध्यक्षता में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर...

स्नातक विधायक अरुण पाठक की अध्यक्षता में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित

लेखा विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

  • मनीष कुमार

कानपुर नगर। गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्नातक विधायक एवं विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक की अध्यक्षता में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं लेखाधिकारी के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान विधायक ने स्पष्ट कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालयों में पेयजल एवं स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं का भी त्वरित समाधान किया जाए।

लेखा विभाग की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी

बैठक में सबसे अधिक शिकायतें लेखा विभाग से संबंधित सामने आईं। चयन वेतनमान, अन्य जनपदों से स्थानांतरित शिक्षकों के अवकाश और अन्य वित्तीय मामलों से जुड़ी समस्याओं पर लेखाधिकारी द्वारा स्पष्ट जानकारी न दिए जाने पर विधायक ने असंतोष व्यक्त किया।

उन्होंने लेखाधिकारी को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिक्षकों की प्रमुख समस्याएं उठीं

बैठक में चयन वेतनमान, उपार्जित अवकाश तथा अन्य जनपदों से आए शिक्षकों की समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं, जिनके शीघ्र समाधान की मांग की गई।

शिक्षामित्रों ने जताया आभार

बैठक में शिक्षामित्रों का मानदेय 18,000 रुपये किए जाने पर उपस्थित शिक्षामित्रों ने विधायक अरुण पाठक के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में सहकारी ग्राम विकास बैंक अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा, संजय कनोजिया, कृष्ण शंकर मिश्रा, मदन गोपाल, ब्रजेश पांडे, दिलीप अवस्थी, अवनीश प्रताप सिंह, कपिल त्रिवेदी, दीपक गौड़, नरेंद्र राठौर सहित अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments