HomeNEWSसड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ सक्रिय

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ सक्रिय

जीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट लक्ष्य के तहत डीसीपी ट्रैफिक ने ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। जीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) अभियान के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है।

डीजी सर्कुलर संख्या 42/25 के अनुपालन में दिनांक 15 मई 2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार ने सीसी टीम के साथ थाना गोविंद नगर, गुजैनी, बर्रा, हनुमंत विहार एवं नौबस्ता क्षेत्र के दुर्घटना बाहुल्य स्थलों का भ्रमण किया।

निरीक्षण के दौरान दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं ब्लैक स्पॉट पर प्रभावी यातायात प्रवर्तन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीसीपी ट्रैफिक ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रत्येक दुर्घटना की गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों की सही पहचान कर भविष्य में उनकी पुनरावृत्ति को रोका जा सकता है। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे सड़क हादसों में प्रभावी कमी लाई जा सके और आमजन की सुरक्षा को और मजबूत बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments