HomeBundelkhandआईआईएमए झांसी द्वारा चिकित्सा संगोष्ठी का आयोजन

आईआईएमए झांसी द्वारा चिकित्सा संगोष्ठी का आयोजन

लिवर संबंधी बीमारियों एवं स्वस्थ जीवनशैली पर विशेषज्ञों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पूजा परिहार

झांसी। इण्डियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसियेशन (आईआईएमए) झांसी द्वारा होटल यात्रिक में एक चिकित्सा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रीमा सोनकर ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सौमित्र पाण्डेय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ उपाध्यक्ष डॉ. रीमा सोनकर, सचिव डॉ. राजेंद्र सोनी, विमेंस फोरम सचिव डॉ. मोनिका मिश्रा एवं मुख्य वक्ता डॉ. सौमित्र पाण्डेय द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इसके बाद डॉ. रीमा सोनकर ने स्वागत भाषण देते हुए मुख्य वक्ता एवं उपस्थित सभी चिकित्सकों का अभिनंदन किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. सौमित्र पाण्डेय ने शराब के अत्यधिक सेवन, जंक फूड तथा अधिक तेल एवं चिकनाई युक्त भोजन से होने वाली लिवर संबंधी बीमारियों पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लिवर की गंभीर बीमारियां जानलेवा भी साबित हो सकती हैं, इसलिए लोगों को अपनी दिनचर्या में नियमित व्यायाम एवं योग को शामिल करना चाहिए। साथ ही संतुलित खानपान और आवश्यक परहेज अपनाने की सलाह दी। उन्होंने संबंधित बीमारियों के उपचार एवं दवाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. विक्रम आनन्द, संरक्षक डॉ. बी.एस. साहू, डॉ. बृजेश गुप्ता, डॉ. उमेश प्रजापति, डॉ. नीलम आनन्द, योग प्रशिक्षक डॉ. स्वाति श्रीवास्तव, डॉ. तसनीम कौसर, डॉ. राम करण राजपूत, डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता, डॉ. अजय सिंह, डॉ. के.के. वर्मा, डॉ. अम्बर साहू, डॉ. विवेक वर्मा, डॉ. हितेंद्र मनकेले, डॉ. अंकित आर्य, डॉ. विनय मिश्रा, डॉ. हरिकांत रायकवार एवं डॉ. अर्पित कुमार सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विक्रम आनन्द ने किया, जबकि अंत में डॉ. धीरज अग्रवाल ने उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments