HomeNEWSज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व को लेकर घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व को लेकर घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने अटल घाट एवं परमट गंगा घाट का लिया जायजा

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। दिनांक 24 मई 2026 को अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना ग्वालटोली एवं कोहना क्षेत्रांतर्गत स्थित अटल घाट तथा श्री आनंदेश्वर बाबा मंदिर के समीप स्थित गंगा घाट का निरीक्षण कर आगामी ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान डॉ. अर्चना सिंह भी उपस्थित रहीं।

निरीक्षण के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पर्व को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीसीपी सेंट्रल ने सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए घाट क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत निगरानी एवं जल पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात संचालन सुचारु रूप से बना रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments