HomeNEWSउन्नाव पुलिस द्वारा यातायात ड्यूटी पर तैनात पीआरडी एवं होमगार्ड जवानों को...

उन्नाव पुलिस द्वारा यातायात ड्यूटी पर तैनात पीआरडी एवं होमगार्ड जवानों को गर्मी से बचाव हेतु राहत सामग्री वितरित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने 88 जवानों को पानी की बोतल एवं छाते प्रदान कर किया उत्साहवर्धन

  • गौरव मिश्रा

उन्नाव। दिनांक 29.05.2026 को जनपद उन्नाव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में यातायात व्यवस्था में ड्यूटी पर तैनात पीआरडी एवं होमगार्ड जवानों को भीषण गर्मी एवं तेज धूप से राहत प्रदान करने हेतु आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

इस दौरान कुल 88 पीआरडी एवं होमगार्ड जवानों को पानी की बोतल एवं छाते प्रदान किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तापमान और लू के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य है, ऐसे में जवानों का स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी जवानों को ड्यूटी के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहने, तेज धूप में छाते का उपयोग करने तथा गर्मी से बचाव संबंधी सभी आवश्यक सावधानियां अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में पीआरडी एवं होमगार्ड जवानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका योगदान सराहनीय है।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) शैलेंद्र लाल, सहायक पुलिस अधीक्षक संचित शर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन विनी सिंह, पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप मौर्य, प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments