हजारों लोगों ने लिया ठंडक का आनंद, गर्मी में मुस्कान बनी जनसेवा की पहचान
- सौम्या पाण्डेय
कानपुर नगर। नौतपा की भीषण गर्मी के बीच जनसेवा का क्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम में पूर्व विधायक अजय कपूर के पितातुल्य बड़े भाई दीपक कोठारी जी द्वारा प्रचंड गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से दही एवं लस्सी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस सेवा कार्यक्रम में पूर्व विधायक अजय कपूर भी उपस्थित रहे, जिन्होंने हजारों राहगीरों, श्रमिक भाइयों एवं स्थानीय नागरिकों को ठंडक पहुंचाने का प्रयास किया। भीषण गर्मी और उमस के बीच ठंडी लस्सी प्राप्त कर लोगों ने राहत की सांस ली और कार्यक्रम की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान राहगीरों के चेहरों पर आई मुस्कान ने इस जनसेवा अभियान को और अधिक सार्थक एवं प्रेरणादायक बना दिया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सहयोग, संवेदना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
आयोजकों ने यह भी स्पष्ट किया कि जनसेवा का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाई जा सके।


