HomeNEWSनिष्कासित छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठीं पूजा शुक्ला

निष्कासित छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठीं पूजा शुक्ला

लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले के विरोध में छात्रों ने उठाई आवाज

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निष्कासित किए गए छात्रों प्रेम प्रकाश, प्रिंस प्रकाश और हर्षित शुक्ला के समर्थन में आयोजित धरना-प्रदर्शन में समाजवादी छात्रसभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा शुक्ला शामिल हुईं। उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्णय पर सवाल उठाए।

धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि छात्रों से जुड़े मामलों में निष्पक्षता और संवाद की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से निष्कासन के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।

इस अवसर पर अभिषेक श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार, विपुल यादव, तौकिल गाजी, संतोष रावत, अंश पटेल, शशांक शुक्ला, मुजीब खान, सुधीर मौर्य, सूरज वर्मा तथा अनिरुद्ध त्रिपाठी सहित कई छात्र एवं समर्थक उपस्थित रहे।

धरना-प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और विश्वविद्यालय प्रशासन से सकारात्मक समाधान निकालने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments