
आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टरों की जांच कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- राहुल दीक्षित
कानपुर नगर। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड की अनुशासन व्यवस्था, पुलिस बल की उपस्थिति एवं समग्र संचालन का जायजा लिया गया।
परेड निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने आदेश कक्ष में पहुंचकर सभी गार्द रजिस्टरों की विस्तृत जांच की। उन्होंने अभिलेखों के सही एवं अद्यतन रख-रखाव को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए कार्य प्रणाली में और अधिक पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया गया।


