
सेनानायक बी.बी. चौरसिया एवं उपसेनानायक तनु उपाध्याय की उपस्थिति में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
- राहुल कुमार
कानपुर नगर। दिनांक 05.06.2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 37वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक श्री बी.बी. चौरसिया (आईपीएस) एवं उपसेनानायक श्रीमती तनु उपाध्याय (अपर पुलिस अधीक्षक) की उपस्थिति में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनूप सचान (राष्ट्र स्तरीय पर्यावरण योद्धा, सुंदरलाल बहुगुणा सम्मान से सम्मानित एवं महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रशंसित) का पुष्पगुच्छ एवं ट्री पॉट भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत वाहिनी परिसर में सेनानायक, उपसेनानायक एवं मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जागरूकता संदेश भी प्रसारित किए गए।
कार्यक्रम में वाहिनी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण हेतु संकल्प लिया।


