
कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर दिया गया जोर
- अजय सिंह
कानपुर नगर। कानपुर जनपद के बिल्हौर स्थित बापू गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी की नेत्री रचना सिंह गौतम के नेतृत्व में जनसभा एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, भंतेगण, साधु-संतों तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन, कार्यों और समाज सेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर रचना सिंह गौतम ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की महान विभूतियों में से एक थीं, जिन्होंने शासन को जनसेवा का माध्यम बनाया। उन्होंने कहा कि आज के समय में उनके आदर्शों और मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और विकास पहुंचाया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मजबूती से पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष साहिर हुसैन जाफरी एवं विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव ने भी राजमाता अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का संदेश दिया।
जनसभा में बैकुंठनाथ, विद्यासागर यादव, रविंद्र यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के मुन्ना यादव, भंते अनिरुद्ध सहित अनेक भंते एवं साधु-संत उपस्थित रहे। इसके अलावा विनय यादव, डॉ. नरेंद्र कटियार, राहुल यादव, डॉ. नरेंद्र सिंह, आशीष कटियार, जितेंद्र कटियार, साहिर हुसैन, रामप्रसाद पाठक, अंशुमान, शशिकांत पाल, ज्ञानचंद्र कोरी, लोकेश अवस्थी, आशा सिंह कुशवाहा, मोनी कटियार, अनीता पाल, रमेश गौतम, शिवम, ऋषभ, वीरेंद्र वर्मा, शंभू चौरसिया, मनीष कटियार, मधुर कटियार, अनुज, सरदार खान, अजीज खान, लाले खान, बब्लू खान, अब्दुला, ज्ञान सिंह यादव, डॉ. शर्मा फौजी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय, जनहित के मुद्दों तथा समाजवादी विचारधारा के विस्तार पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


