ट्रॉफी अनावरण एवं खिलाड़ियों का सम्मान कर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबिता सिंह ने बढ़ाया उत्साह
- रोली शुक्ला
नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह ‘पथिक’ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सितारों से सजी बिग क्रिकेट लीग सीजन-2 के रोमांचक मुकाबले के दौरान ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

बबिता सिंह ने कहा कि देश के कोने-कोने से छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें वैश्विक मंच प्रदान करने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं को अनुशासन और आत्मविश्वास भी प्रदान करते हैं।
उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की लीग से उभरते खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और भारत की खेल प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला और दर्शकों ने रोमांचक मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया।


