HomeNEWSडीएम कपिल सिंह एवं एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने भर्ती परीक्षा केंद्र...

डीएम कपिल सिंह एवं एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने भर्ती परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

अकबरपुर महाविद्यालय में सुरक्षा, निगरानी एवं परीक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निष्पक्ष एवं नकलविहीन परीक्षा के दिए निर्देश

  • राहुल दीक्षित

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत आयोजित लिखित परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अकबरपुर महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, कक्ष व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। वहीं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस बल एवं ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को सजग रहकर कार्य करने तथा अभ्यर्थियों को सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं नकल रोकने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments