HomeNEWSसांसद साक्षी महाराज ने स्वास्थ्य मेले में जनसमूह को किया संबोधित, गिनाईं...

सांसद साक्षी महाराज ने स्वास्थ्य मेले में जनसमूह को किया संबोधित, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

‘12 साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के’ अभियान के तहत नवाबगंज में आयोजित स्वास्थ्य मेले में लिया हिस्सा

  • गौरव मिश्रा

उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत विकास खंड नवाबगंज में आयोजित स्वास्थ्य मेले में उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

अपने संबोधन में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह, मोहान विधानसभा के विधायक बृजेश रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

सांसद साक्षी महाराज ने स्वास्थ्य मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, निःशुल्क जांच सुविधाओं एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने आमजन से संवाद करते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य मेले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। बड़ी संख्या में लोगों ने मेले में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण और अन्य सुविधाओं का लाभ उठाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments