HomeNEWSसरकारी महिला आईटीआई में ‘एक विद्यार्थी-एक गुल्लक-एक अभियान’ के तहत गुल्लक वितरण...

सरकारी महिला आईटीआई में ‘एक विद्यार्थी-एक गुल्लक-एक अभियान’ के तहत गुल्लक वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

विद्यार्थियों में बचत की आदत विकसित करने के उद्देश्य से चलाया गया विशेष अभियान, अतिथियों ने किया प्रेरित

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। गवर्नमेंट महिला आईटीआई (वर्ल्ड बैंक), कानपुर में “एक विद्यार्थी-एक गुल्लक-एक अभियान” के अंतर्गत गुल्लक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में बचत की आदत विकसित करना तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. कमल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रमोद गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अखिल खरे एवं श्रीमती निशा अग्रवाल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

अतिथियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छोटी-छोटी बचतें भविष्य में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने का आधार बनती हैं। गुल्लक केवल बचत का साधन नहीं, बल्कि आत्मअनुशासन, आर्थिक जागरूकता और भविष्य की योजना बनाने की प्रेरणा भी देती है।

प्रधानाचार्य डॉ. कमल ने कहा कि विद्यार्थियों में वित्तीय साक्षरता और बचत की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए संस्थान में यह अभिनव अभियान चलाया गया है, जिससे छात्राएं आर्थिक प्रबंधन के महत्व को समझ सकें।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को गुल्लक वितरित की गईं तथा उन्हें नियमित बचत करने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन में शिक्षकों, छात्राओं एवं गणमान्य अतिथियों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उपयोगी बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments