
भारतीय अटल सेवा के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
- गौरव मिश्रा
उन्नाव। काशीराम कॉलोनी स्थित विश्वनाथ देव भूमि मंदिर में भारतीय अटल सेवा के संयोजन में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद उन्नाव की अध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुईं और श्रद्धालुओं के साथ आध्यात्मिक वातावरण में समय व्यतीत किया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक एवं भक्ति भाव का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया तथा समाज में सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता, भाईचारे और सेवा भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी आयोजकों और सहयोगियों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भारतीय अटल सेवा की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतू त्रिवेदी तथा नगर अध्यक्ष पुष्पलता को सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई।
कार्यक्रम में पुनीता दीक्षित, दीपिका पाण्डेय, सरला, मृदुला अस्थाना, अंजू सिंह सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन को सफल बनाया।


