HomeNEWSदेश की टॉपर छात्राओं से मिले अखिलेश यादव, लैपटॉप देकर किया सम्मानित

देश की टॉपर छात्राओं से मिले अखिलेश यादव, लैपटॉप देकर किया सम्मानित

सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को दी शुभकामनाएं, उज्ज्वल भविष्य की कामना की

  • अखिलेश कुमार अग्रहरि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दो मेधावी छात्राओं ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा लैपटॉप भेंट कर सम्मानित किया।

अखिलेश यादव से मुलाकात करने वाली छात्राओं में बरेली की कु. मानवी पटेल और लखनऊ की कु. आशिन अग्रवाल शामिल रहीं। दोनों छात्राओं ने अपने-अपने बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 500 में से 498 अंक प्राप्त कर 99.6 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली कु. मानवी पटेल ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वह चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल की मानविकी वर्ग की छात्रा हैं।

वहीं कु. आशिन अग्रवाल, पुत्री श्री एस.पी. अग्रवाल, ने आईसीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 99.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि की भी व्यापक सराहना हो रही है।

अखिलेश यादव ने दोनों छात्राओं की मेहनत, लगन और शैक्षणिक उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा प्रतिभाएं देश का भविष्य हैं। उन्होंने छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मानवी पटेल के पिता हरेन्द्र सिंह रानू, माता श्रीमती रश्मि पटेल तथा उनके फूफा इंजीनियर अखिलेश कुमार पटेल भी उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments