HomeNEWSविकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुईं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, केंद्र सरकार...

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुईं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

मऊरानीपुर में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर दिया जोर

  • रवि कुमार गुप्ता

झांसी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर झांसी जनपद के मऊरानीपुर स्थित श्री जी पैलेस में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और जनहित को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में देश ने विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं।

कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर तथा नारियल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज के अनुभवी और वरिष्ठ नागरिकों का मार्गदर्शन राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण, युवाओं के सशक्तिकरण, किसानों की समृद्धि तथा महिलाओं के सम्मान और उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण के लक्ष्य को नई गति मिली है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों की विकास यात्रा जनविश्वास, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments