HomeBundelkhandकेंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर झांसी में चार दिवसीय...

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर झांसी में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

सांसद अनुराग शर्मा ने किया उद्घाटन, केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को किया गया प्रदर्शित

  • रवि कुमार गुप्ता

झांसी। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में झांसी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद अनुराग शर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी का आयोजन केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों से योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, हर घर नल जल योजना, किसान कल्याण योजनाओं सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा बुंदेलखंड क्षेत्र में हुए आधारभूत ढांचे के विकास, हाईवे, एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण से संबंधित जानकारियां भी प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण बनी हुई हैं।

सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी।

आयोजकों के अनुसार यह प्रदर्शनी 17 जून से 20 जून तक निःशुल्क आम जनता के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देंगे तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने में सहायता करेंगे।

प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, किसानों और आम नागरिकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठा सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments