HomeNEWSमिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

सुरक्षा योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों एवं साइबर अपराधों से बचाव की दी गई जानकारी

  • राहुल दीक्षित

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद कानपुर देहात में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक बनाना तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपदीय पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों, कानून द्वारा प्रदत्त अधिकारों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महिलाओं को 1090, 112, 1076, 181 और 1098 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिलाओं को घरेलू हिंसा, उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों की स्थिति में कानूनी सहायता प्राप्त करने के अधिकारों से भी अवगत कराया गया।

अभियान के दौरान साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए महिलाओं और बालिकाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड, ओटीपी साझा करने के खतरे तथा डिजिटल सुरक्षा के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है। जनपदीय पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments