HomeNEWSकेडीए ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए आमंत्रित किए टेंडर

केडीए ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए आमंत्रित किए टेंडर

केडीए ग्रीन्स, बॉटनिकल गार्डन, सिग्नेचर सिटी और शताब्दी नगर में होंगे सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) द्वारा विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण ने 22 जून को इन कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाएगा।

प्राधिकरण के अनुसार मैनावती मार्ग स्थित केडीए ग्रीन्स योजना के अंतर्गत थ्री बीएचके फ्लैटों के स्टिल्ट एरिया तथा टावरों के प्रथम एवं द्वितीय खंडों में रंगाई-पुताई का कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही परिसर की अन्य आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव संबंधी कार्य भी किए जाएंगे।

इसके अलावा बॉटनिकल गार्डन के प्रवेश द्वार, पाथवे, लॉन एवं अन्य संरचनाओं के सौंदर्यीकरण और मरम्मत का कार्य भी प्रस्तावित है, जिससे आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

केडीए की सिग्नेचर सिटी योजना में पार्किंग शेड निर्माण कार्य कराया जाएगा। वहीं जवाहरपुरम, शताब्दी नगर और महावीर नगर (पनकी साइट) के मुख्य प्रवेश द्वारों पर साइनेज लगाने का कार्य भी किया जाएगा।

प्राधिकरण द्वारा मैनावती मार्ग स्थित केडीए ग्रीन्स तथा शताब्दी नगर में आवश्यक संकेतक एवं प्रतीक चिह्न (सिंबल) स्थापित करने की भी योजना बनाई गई है। इन सभी परियोजनाओं की प्रशासनिक एवं तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

केडीए अधिकारियों के अनुसार 22 जून को टेंडर आमंत्रित किए जाने के बाद नियमानुसार चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके उपरांत कार्यों को शुरू कर निर्धारित अवधि में पूरा कराया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से विभिन्न आवासीय योजनाओं और सार्वजनिक स्थलों की सुविधाओं एवं सौंदर्य में वृद्धि होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments