HomeNEWSउपायुक्त दक्षिण कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के...

उपायुक्त दक्षिण कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों में समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई और समाधान की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए।

जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने, उन्हें बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर बार-बार सामने आने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments