HomeNEWSविश्व योग दिवस पर भाजपा कानपुर उत्तर के सभी मंडलों में लगे...

विश्व योग दिवस पर भाजपा कानपुर उत्तर के सभी मंडलों में लगे योग शिविर

कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने किया योगाभ्यास, टिफिन बैठकों में संगठन सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

  • सौम्या पाण्डेय

कानपुर नगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के सभी मंडलों में योग शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने गीतानगर मंडल स्थित मानसरोवर पार्क में आयोजित योग शिविर में सहभागिता की। वहीं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने छोटा सेंटर पार्क में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास के लाभ बताए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा कि विश्व योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जन-जन को स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली से जोड़ने का अभियान है। योग शिविरों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक योग के महत्व को पहुंचाने का प्रयास किया गया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्रों पर आयोजित होने वाली बैठकों को इस बार टिफिन बैठक के रूप में आयोजित किया गया। कार्यकर्ता अपने-अपने घरों से टिफिन लेकर पहुंचे और सामूहिक रूप से भोजन करते हुए संगठन के सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों एवं रणनीति पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीयता और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने का कार्य करते हैं। योग शिविर एवं टिफिन बैठकों के माध्यम से स्वास्थ्य और संगठन, दोनों को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments