HomeNEWSटीएसएच की ईडब्ल्यूएस योजना में आवेदन की अंतिम तिथि आज

टीएसएच की ईडब्ल्यूएस योजना में आवेदन की अंतिम तिथि आज

1 जुलाई से होंगे चयन ट्रायल, आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को मिलेगा अवसर

  • हरिओम गुप्ता

कानपुर नगर। आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) की ईडब्ल्यूएस योजना के अंतर्गत क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया जारी है। योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू हुई थी, जिसकी अंतिम तिथि आज 26 जून निर्धारित की गई है।

योजना का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करना है, जो आर्थिक कारणों से उचित प्रशिक्षण और संसाधन नहीं प्राप्त कर पाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ईडब्ल्यूएस योजना में अन्य खेलों के साथ क्रिकेट को भी शामिल किया गया है।

जानकारी के अनुसार चयन ट्रायल का आयोजन 1 जुलाई से किया जाएगा। वर्ष 2026 के लिए योजना के अंतर्गत कुल 304 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसमें बैडमिंटन, बास्केटबॉल, क्रिकेट, कराटे, कबड्डी, शूटिंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस एवं ताइक्वांडो जैसी विभिन्न खेल विधाओं को शामिल किया गया है।

क्रिकेट में कुल 44 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। खिलाड़ियों को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया है। पहले वर्ग में 8 से 14 वर्ष तक के खिलाड़ी तथा दूसरे वर्ग में 15 से 18 वर्ष तक के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।

बताया गया कि वर्तमान में चल रहे आठवें बैच का प्रशिक्षण 8 जुलाई को समाप्त होगा, जबकि नौवें बैच का प्रशिक्षण सत्र 6 जुलाई से प्रारंभ किया जाएगा।

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments